दोस्तो, आज हाजिर हूँ एक नई वीडियो क्लिप लेकर। पहली क्लिप में द्वारका के गोमती घाट की ओर वाले सागर तट पर लहरों का यह खेल देखिए। और दूसरी क्लिप में अपना शरीर सागर जल को समर्पित किए इस व्यक्ति को। यह डूब नहीं रहा है। यह पहने हुए कपड़ों समेत सागर की लहरों से खेल रहा है, सागरजल में तैर रहा है। यह करिश्मा लेकिन हर व्यक्ति को नहीं करना चाहिए। इसे सिर्फ वे ही कर सकते हैं जिन्हें सागर में तैरने का अच्छा अभ्यास हो।
Tuesday, September 28, 2010
Wednesday, July 14, 2010
Chicks:Came Out of Their Nest-Bed
बच्चे घोंसले की सीमित दुनिया से बाहर पाइन की टहनी पर आ बैठे हैं। माँ अब उनको केवल चुग्गा ही नहीं दे रही, पंख फड़फड़ाना भी सिखा रही है। उसकी कोशिशें देखकर लगता है, बहुत जल्द ये हवा में तैरना सीख जाएँगे। पहले इस टहनी तत्पश्चात् पेड़ का भी मोह त्यागकर खुले आकाश को अपना लेंगे।
Monday, July 12, 2010
Chicks Waiting For Mother/by Aditya Agarwal
दोस्तो,
घर के बाहर गमले में उगा रखे पाइन के एक पौधे में पिछले माह एक नन्हीं-सी चिड़िया ने घोंसला बनाया, अंडे दिये, उन्हें सेहा(Hatched) और चूज़े निकाले। ‘Animation’ के इस अंक में प्रस्तुत हैं छोटे-से उस चिड़िया-परिवार के दो वीडियो-क्लिप्स। एक में चिड़िया के बच्चे अपनी माँ का इन्तज़ार कर रहे हैं तथा दूसरी में माँ-चिड़िया बच्चों के मुँह में चुग्गा डाल रही है। आइए, इस परिवार की खुशियों में हम-सब भी शामिल होते हैं।
Thursday, July 8, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)
